Recent Posts

पूरक वाचन - 9 वीं कक्षा की तीसरी भाषा हिंदी पाठ्यपुस्तक प्रश्नावली

 पूरक वाचन – 1

1. कल्पना चावला को प्यार से क्या कहा जाता था?

उत्तरः कल्पना चावला को प्यार से अंतरिक्ष परी कहा जाता है।

2. कल्पना का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तरः कल्पना का जन्म हरियाण के करनाल नगर में हुआ।

3. कल्पना की बचपन की क्या आकांशा थी ?
उत्तरः बचपन से कल्पना की एक ही आकांक्षा थी – चाँद सितारों को छूना।

4. सन् 1988 में कल्पना किस केंद्र में नियुक्त हुई?

उत्तरः सन् 1988 में कल्पना अमरीका के सर्वोच्च अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा में हुई।

5. कल्पना चावला का देहांत कब हुआ ?

उत्तरः कल्पना चावला का देहांत फरवरी 2003 में हुआ।

6. इस गद्यांश के लिए उचित शीर्षक दीजिए।

उत्तरः अंतरिक्ष परी – कल्पना चावला

पूरक वाचन – 2

1. छोटा लडका क्यों रो पडा ?

उत्तरः छोटा लडका ठोकर खाने में गिर गया और रो पडा।

2. प्रतिभागियों ने लडके की मदद कैसे की ?
उत्तरः प्रति भागियोंने उसे खडा किया, उसके आँसू पोंछे, धूल साफ की।

3. दर्शक कैसे देखते रहे ?
उत्तरः दर्शक मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे।

4. निर्णायकों ने समस्या का हल कैसे ढूंढ निकाला ?
उत्तरः निर्णायकों ने सबको स्वर्ण पदक देकर समस्या का हल ढूंढ निकाला।

5. सबके सब एक साथ विजयी क्यों हुए ?
उत्तरः सबके सब एक साथ विजयी इसलिए हुए क्योंकि उस दिन दोस्ती का अनोखा दृश्य दर्शकों को देखने को मिला और उनकी तालियाँ धमने का नाम नहीं ले रही थी।

पूरक वाचन – 3

1. प्रस्तुत कविता में कवि किससे बिती कर रहे हैं?

उत्तरः प्रस्तुत कविता में कवि ईश्वर से विनती कर रहे हैं ।

2. कवि कहाँ गंगा बहाना चाहते हैं ?
उत्तरः कवि गंगा इस देश में बहाना चाहते हैं।

3. आग बुझाने के लिए ईश्वर से कवि क्या माँगते
उत्तरः आग बुझाने के लिए ईश्वर से कवि गंगा बहाने की माँग करते है।

4. कवि बुझते दीपों के तन-मन में क्या भरना चाहते हैं ?
उत्तरः कवि बुझते दीपों के तन-मन में प्रकाश भरना चाहते हैं।

5. इस कविता के लिए उचित शीर्षक दीजिए।

उत्तरः कविता का उचित शीर्षक ‘विनती’ हो सकता है।

You Might Like

Post a Comment

0 Comments